फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बोली रद्द, लोगों ने की जांच की मांग

Thu, 09 Mar 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बड़ी बस्सी के सरकारी स्कूल 4 पुरानों कमरों के बिल्डिंग मैटेरियल की बोली शुरू होने से पहले ही ग्राम पंचायत व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने रद्द कर दी। इससे मौके पर मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने अधिकारियों पर ही आरोप लगा डाले।
विज्ञापन


बोली देने पहुंचे राजकुमार, जरनैल सिंह, अश्वनी कुमार, सतीश कुमार, जोगिंद्र सिंह, मेला राम, संजू राणा आदि ने बताया कि उन्हें बड़ी बस्सी के स्कूल में 2 कमरों के मैटेरियल की नीलामी की सूचना मिली थी। इसकी सरकारी बोली 61 हजार 600 रुपये थी।

जब बुधवार को बड़ी बस्सी के सरकारी स्कूल में बोली देने आए तो बोली शुरू होने पर सभी लोगों ने बोली को बढ़ चढ़कर लगाई व आखिरी बोली 70 हजार रुपये तक पहुंच गई। उसके तुरंत बाद बीईओ शहजादपुर व सरपंच ने अचानक ही बोली रद्द करने की बात कहकर मौके से चले गए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अचानक बोली रद्द की गई है, उससे संदेह हो रहा है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की है। इस बोर में बीईओ सतपाल कौशिक शजादपुर ने बताया कि बड़ी बस्सी के सरकारी स्कूल के तीन कमरों व एक स्टोर के नवीनीकरण के कारण उसकी पुरानी बिल्डिंग की बोली की जानी थी। बोलीदाताओं की गतिविधियां संदिग्ध होने पर ही पंचायत व शिक्षा विभाग की आपसी सहमति से रद्द की गई है। यह बोली नए सिरे से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें