फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत के सदमे में बेटे ने चुन्नी से फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पिता टहल सिंह की मौत से सदमे में आए शहर परशुराम कालोनी वासी 36 वर्षीय बेटे तेजपाल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उसका शव प्रथम तल पर बने कमरे में कुंडी से लटका मिला। गले में चुन्नी बंधी थी। काफी समय तक उसके नीचे न आने पर पत्नी ने ऊपर जाकर देखा तो वह फंदे पर झूला था। पड़ोसियों के सहयोग से शव को आनन-फानन में नीचे उतारा गया लेकिन वह दम तोड़ चुका था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तेजपाल प्राइवेट काम करता था। उसकी तीन लड़कियां हैं। उसकी पत्नी व बच्चे सोमवार रात नीचे सोए थे। वह प्रथम तल पर बने कमरे में सोया था। परिवार के अनुसार 21 सितंबर को उसके पिता की लंबी बीमारी से मौत हो गई थी। इसी सदमे के कारण वह काफी परेशान रहने लगा था। परिवार से भी कम ही बात करता था। बीती रात वह चुन्नी का फंदा बनाकर कुंडी से लटक गया। जांच अधिकारी हेडकांस्टेबल बृज भूषण के अनुसार पिता की मौत का तेजपाल को सदमा लगा था। इसी कारण उसने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें