फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से मायके में रह रही महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी नगर निवासी 35 वर्षीय श्यामो देवी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पिता ने बेटी को खिड़की से फंदे पर लटके देखा तो उसके होश उड़ गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव को पंखे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिये शव छावनी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अपने बयान में महिला को मानसिक रूप से परेशान बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की छह साल पहले लालडू में शादी हुई थी। एक साल बाद ही वह अपने मायके आ गई थी और उनका कोर्ट केस चल रहा था। मंगलवार को वह खाना खाने के बाद ऊपर कमरे में चली गई। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आई तो पिता देखने के लिये ऊपर गया। दरवाजे पर कुंडी लगी होने के कारण खिड़की से देखा तो उनकी बेटी पंखे पर लटकी थी। करधान चौकी से एसआई शीशपाल ने बताया कि परिजनों ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें