फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विद्यार्थियों को एआई के प्रभावी उपयोग की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स 2.0 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला कॅरिअर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कोड्रॉइड हब प्राइवेट लिमिटेड के मार्केटिंग हेड निशांत पुनिया रहे। उन्होंने आधुनिक विकास कार्य प्रवाह में एआई उपकरणों के प्रभावी उपयोग और कार्यक्षमता बढ़ाने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी। कोड्रॉइड हब के संस्थापक देवाशीष ने भी विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मौके पर प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा, डॉ. छवि किरण, मुस्कान अग्रवाल, कॉलेज प्रवक्ता डॉ. लीना गोयल व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें