शहर के डीएवी महाविद्यालय में जागरूकता व्याख्यान के दौरान सम्मानित करते हुए प्राचार्य। कॉलेज
अंबाला सिटी। डीएवी महाविद्यालय में एचआईवी एड्स विषय पर जागरूकता के लिए व्याख्यान करवाया गया। रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. गरिमा सुमरान कार्यक्रम की संयोजिका रही। डॉ. गरिमा सुमरान ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इस लाइलाज बीमारी से बचाव के लिए जानकारी साझा करना है। उन्होंने रेड रिबन क्लब के उद्देश्यों के बारे में बताया और सभी को एड्स जागरूकता शपथ दिलाई। प्राचार्य प्रोफेसर राजीव महाजन ने कहा कि एड्स के बारे में सही जानकारी लेकर जागरूक युवा वर्ग देश को एड्स से बचाने में मुख्य भूमिका निभा सकता है।
प्राचार्य प्रोफेसर राजीव महाजन और उप प्राचार्य डॉ. आरएस परमार ने सिविल अस्पताल से आए आईसीटीसी काउंसलर मनीषा का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। काउंसलर मनीषा ने एचआईवी एड्स विषय पर विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में बताया। इस अवसर पर ब्लड बैंक से काउंसलर गौरव, प्रोफेसर अनिल, प्रोफेसर मनीष व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने एड्स के प्रति जागरूकता का मानव श्रृंखला बनाया।