अंबाला। जीएमएन कॉलेज में सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन एसडीजी, इको क्लब, एनएसएस व एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण कार्यकर्ता पूजा ने महाविद्यालय का दौरा कर विद्यार्थियों को वर्मी कंपोस्टिंग एवं प्राकृतिक खाद निर्माण के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया। पूजा ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी रुचि विकसित की और निरंतर प्रयासों के माध्यम से इसे एक प्रभावशाली सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहल में परिवर्तित किया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने पूजा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्राकृतिक खाद निर्माण और सतत विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहनीय बताया। इस मौके पर वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप यादव ने कहा कि उन्नतशील खेती के साथ वर्मी कंपोस्ट रोजगार का भी बेहतर साधन है और जीएमएन कॉलेज इस तरह की कार्यशाला निरंतर लगाते हैं।