फ्रेंडशिप चोटी पर झंडा फहराते छात्र।
- फोटो : amar uajal
हरियाणा प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 21 छात्रों ने पहली बार हिमाचल प्रदेश के मनाली क्षेत्र की 5289 मीटर ऊंची फ्रेंडशिप चोटी पर तिरंगा फहराकर पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है। इस एडवेंचर कैंप के दौरान इस अभियान का आयोजन सैनिक स्कूल कुंजपुरा की ओर से किया गया था, जिसमें हर जिले से एक विद्यार्थी को शामिल किया गया। विद्यार्थियों के इस दल को राज्यपाल सोलंकी ने 27 मई को रवाना किया था। ये विद्यार्थी 14 जून तक टूर पर रहे।
शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित इस कैंप में बच्चों ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए करीब 9 दिन बाद बर्फीली पहाड़ियों के रास्ते फ्रेंडशिप चोटी तक पहुंचे। इतना ही नहीं इस एडवेंचर कैंप में छात्रों को रॉक क्लाइंबिंग, रिवर क्रॉसिंग, ग्लेशियर पार करने के रोमांचकारी अनुभव प्राप्त हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ छात्रों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना था। इसके लिए प्रत्येक जिले से 1-1 छात्र का चयन किया गया था। छात्रों का चयन करते समय उनका शैक्षणिक रिकॉर्ड व नेशनल स्तरीय अचीवमेंट को ध्यान में रखा गया। शिक्षा विभाग भविष्य में और भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक वीरेंद्र सिंह सहरवात ने इस एंडवेंचर कैंप की सफलता पर खुशी जताई है।