संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने युवा कूडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया है। सुभाष पार्क अंबाला कैंट में आयोजित 6वीं हरियाणा राज्य कूडो प्रशिक्षण सेमिनार एवं जापानी मार्शल आर्ट्स कॉम्बैट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीते। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ अंबाला जिले ने ओवरऑल द्वितीय ट्रॉफी अपने नाम की। सभी स्वर्ण और रजत पदक विजेता अब हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व आगामी कूडो नेशनल चैंपियनशिप, फेडरेशन कप और प्रतिष्ठित 17वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो प्रतियोगिता में करेंगे, जिसका आयोजन अक्तूबर में होगा।
स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी मार्शल आर्ट्स में अपना हुनर दिखा रहे है। यह सभी उनका आने वाला उज्ज्वल भविष्य है। उन्होंने हरियाणा कूडो के मुख्य प्रशिक्षक हेमंत शर्मा को भी बधाई दी। प्रतियोगिता में लक्की पंचाल, एविन, हरकीरत सिंह, मयंक जौहर, मनमीत सिंह, इशप्रीत सिंह, अनिरुद्ध भारद्वाज, रुद्र कुमार, हरगुन सिंह, आरव, कार्तिक, आयुष चौहान ने स्वर्ण पदक विजेता, गौतम बक्शी, गर्वित ने रजत पदक और अगमदीप सिंह ने कांस्य पदक जीता।
शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के युवा कूडो चैंपियस ने जीते पदक। स्कूल