अंबाला सिटी। बलदेव नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में स्टेम लैब के अंतर्गत छात्रों ने प्रोजेक्ट बनाए। इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और शिक्षिका मनीषा के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट्स तैयार किए। कक्षा 6 के छात्रों लक्षित, कार्तिक और आदर्श ने क्वार्की की मदद से सड़क रोलर का मॉडल तैयार किया। कक्षा सातवीं के छात्रों मोहित और सुधांशु ने रोबोट, पिक्टोबॉक्स का उपयोग करके कक्षा 8 के छात्रों रोहित और बजरंगी ने किसानों की फसलों को बचाने के लिए प्रोजेक्ट बनाया।
कक्षा 11वीं के छात्रों अमान, साहिल प्रशांत केशव ने प्रोजेक्ट तैयार किया। विद्यालय प्रधानाचार्य सतबीर सिंह ने सभी छात्रों और शिक्षिका मनीषा की मेहनत और रचनात्मकता की प्रशंसा की। स्टेम लैब इंचार्ज मंजू ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों में विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद करती हैं और उनके कौशल को निखारती हैं।