राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बब्याल में खंड स्तरीय गीता जयंती प्रतियोगिता में बच्चों की पेंट
अंबाला। अंबाला-2 के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बब्याल में खंड स्तरीय गीता जयंती प्रतियोगिता हुई। इस दौरान एसडीएम कनिका गाेयल, बीडीपीओ अश्विनी कुमार और महिला एवं बाल विकास विभाग की अनिता ने औचक निरीक्षण किया। संकुल स्तर पर प्रथम रहे विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी शैलजा, प्रधानाचार्य बलविंद्र कुमारी, एबीआरसी एकता सैनी, रमनदीप कौर, सुनैना, अंकिता और आकाशदीप सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद