फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने खारिज की बीमा क्लेम की याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने स्वास्थ्य बीमा क्लेम खारिज करने के मामले में बीमा कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए शिकायतकर्ता की याचिका खारिज कर दी है। आयोग की अध्यक्ष नीना संधू तथा सदस्यों रूबी शर्मा और विनोद कुमार शर्मा की पीठ ने यह आदेश पारित किया।
मामले के अनुसार अंबाला शहर निवासी जमील अहमद ने वर्ष 2019 में स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी ली थी, जिसे समय-समय पर नवीनीकृत कराया गया। नो-क्लेम बोनस सहित कुल बीमा राशि 7.75 लाख रुपये थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, अप्रैल से जुलाई 2024 के बीच उन्हें अंबाला शहर के एक अस्पताल और गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जिस पर कुल 9,46,537.97 रुपये खर्च हुए। कंपनी ने जून 2024 में यह कहते हुए क्लेम खारिज कर दिया कि बीमारी शराब के सेवन से जुड़ी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पक्ष की दलील थी कि उन्होंने 2019 के प्रस्ताव पत्र में कभी-कभार शराब पीने का खुलासा पहले ही कर दिया था और बाद के उपचार रिकॉर्ड में शराब से बीमारी होने का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। वहीं, बीमा कंपनी ने तर्क दिया कि उपचार रिकॉर्ड में बीमारी का कारण शराब का सेवन दर्ज है, जो पॉलिसी के मानक अपवाद खंड-12 के तहत कवर नहीं होता।
विज्ञापन


आयोग ने माना, बीमारी शराब से संबंधित
आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने और मेडिकल रिकॉर्ड का परीक्षण करने के बाद माना कि बीमारी शराब से संबंधित स्थिति से जुड़ी थी। पीठ ने स्पष्ट किया कि प्रस्ताव पत्र में आदत का सामान्य उल्लेख होने मात्र से पॉलिसी के स्पष्ट अपवाद खंड के विरुद्ध क्लेम का दावा नहीं किया जा सकता। इसी आधार पर आयोग ने शिकायत को बलहीन बताते हुए बिना किसी खर्च के खारिज कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें