अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में लोहड़ी त्योहार मनाया। कॉलेज प्राचार्या मुक्ता अरोड़ा ने स्टाफ सदस्यों और छात्राओं के साथ लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित की। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. नीतिका बजाज ने किया। उनके सहयोगी प्रो. शुभदा ठाकुर, अनुपम शर्मा और प्रो. पिंकी बजाज ने उनका सहयोग दिया। संवाद
लोहड़ी और मकर संक्रांति त्योहार मनाया
अंबाला सिटी। एमडीएसडी कॉलेज में कल्चरल सोसाइटी की ओर से लोहड़ी और मकर संक्रांति त्योहार मनाया। इसका आयोजन प्राचार्या कर्मजीत कौर के नेतृत्व में किया। कॉलेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनित बिंदल, सचिव संतलाल ने लोहड़ी की आग जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संवाद
लोहड़ी के महत्व पर डाला प्रकाश
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज ने लोहड़ी त्योहार मनाया। समारोह की शुरुआत लोहड़ी पूजन से हुई। जहां शिक्षण स्टाफ और गैर-शिक्षण स्टाफ ने पारंपरिक अलाव के चारों और एकत्रित होकर आहुति दी। इस अवसर पर उपस्थित सभी को मूंगफली, रेवड़ी वितरित की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजिंद्र सिंह मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लोहड़ी एक ऐसा त्योहार है, जो स्वस्थ और खुशहाल समाज को बढ़ावा देता है, उत्सव और साझा करने दोनों को चिह्नित करता है और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देता है। इस दौरान स्टाफ सदस्यों ने पारंपरिक लोहड़ी गीत गाए। उप प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को बढ़ावा देने में लोहड़ी के महत्व पर प्रकाश डाला।
ढोलक की थाप पर झूमे विद्यार्थी
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में लोहड़ी मनाई। इस मौके पर प्रबंधक समिति महासचिव अजय अग्रवाल मुख्य अतिथि और कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त और स्टाफ सदस्यों ने अग्नि जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय के छात्र और छात्राएं ढोलक की थाप पर खूब झूमे। संवाद
शहर के देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में लोहड़ी त्योहार मनाया। कॉलेज
शहर के देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में लोहड़ी त्योहार मनाया। कॉलेज
शहर के देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में लोहड़ी त्योहार मनाया। कॉलेज