फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: समूह चर्चा में छात्रों ने महिला सशक्तीकरण पर रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में नेतृत्व में महिलाओं की चुनौतियां और अवसर विषय पर समूह चर्चा आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समकालीन सामाजिक मुद्दों और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

डॉ. अमित कुमार ने चर्चा की शुरूआत करते हुए विषय की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रतिभागियों ने जहां एक ओर महिला नेतृत्व से होने वाले सकारात्मक बदलावों, जैसे संचार कौशल में सुधार और नई प्रतिभाओं के उदय पर प्रकाश डाला, वहीं दूसरी ओर सामाजिक पूर्वाग्रहों और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में असमान प्रतिनिधित्व जैसी चुनौतियों पर भी चिंता व्यक्त की।
काॅलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि महिलाओं को नेतृत्व के लिए सशक्त बनाना केवल समानता का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय प्रगति की अनिवार्यता है। जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं, तो समाज अधिक संतुलित और प्रगतिशील बनता है, इसके बाद सचिव यशवी शर्मा ने महिलाओं के प्रभावी संचार और कार्य-जीवन संतुलन के कौशल को सराहा। वहीं महक ने चर्चा में समान अवसर प्रदान करने वाले वातावरण के निर्माण पर बल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें