अंबाला। छावनी स्थित आचार्य रघुबीर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में पेपर मैसी टॉय विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को पेपर मैसी तकनीक से विभिन्न कलाकृतियां व थ्रीडी मूर्तियां बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विभाग के अध्यक्ष डॉ. रणदीप सिंह ने बताया कि माता सुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज, निसिंग की प्रो. ओशीन सूरी ने बतौर स्रोत व्यक्ति विद्यार्थियों को सामग्री प्रयोग और निर्माण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने कई सुंदर कलाकृतियां बनाईं।
प्रधानाचार्य डॉ. देशराज बाजवा ने कला के महत्व और समाज में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने और पारंपरिक कला को आधुनिक प्रयोगों के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो. लकी वर्मा, प्रो.परमिल कुमार, प्रो. ओमबीर, प्रो. धर्मवीर सिंह, प्रो. पूनम धीमान, डॉ. गुरविंदर सिंह उपस्थित रहे। संवाद