फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विद्यार्थियों ने रंगों और मोतियों से तराशे 3 से 5 इंच आकार के पत्थर

Sun, 28 Sep 2025 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र।  प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में इनर व्हील क्लब न्यू जेन अंबाला उत्कर्ष द्वारा पेपरवेट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देना और साधारण पत्थरों को उपयोगी व आकर्षक वस्तुओं में परिवर्तित करने की कला को प्रोत्साहित करना था। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें सृजनशीलता, धैर्य और नवाचार की दिशा में प्रेरित करती हैं। विद्यार्थियों ने 3 से 5 इंच आकार के पत्थरों को रंगों, मोतियों तथा पर्यावरण हितैषी सामग्री से सजाकर अनोखे व आकर्षक पेपरवेट बनाए। सभी प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया और साधारण पत्थरों को खूबसूरत डेस्क-ट्रेज़र में बदल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें