फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : डॉ. रोहित दत्त

Sun, 28 Sep 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्राचार्य, स्टाफ व छात्र। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में एनएसएस प्रकोष्ठों द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी संकल्प हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में कॉलेज के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता को अपने जीवन का मार्गदर्शन सिद्धांत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, भ्रष्टाचार किसी भी राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। आज के युवा ही कल के भारत का भविष्य हैं। यदि छात्र जीवन से ही सब ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता को अपनाते हैं, तो एक सशक्त और भ्रष्टाचार-मुक्त भारत का निर्माण निश्चित है। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रपाल पूनिया और डॉ. पिंकी गुप्ता ने भी छात्रों का ज्ञानवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें