फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करते पकड़े जाने पर ऑब्जर्वर को थप्पड़ मारा

Tue, 24 Jun 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। गांव नौल्था स्थित इंजीनियरिंग कालेज में नकल करते पकड़े जाने पर एक परीक्षार्थी ने परीक्षा में ड्यूटी देने आए ऑब्जर्वर को थप्पड़ जड़ दिया।  ऑब्जर्वर का सिविल अस्पताल पानीपत में इलाज करवाया गया। इस संबंध में इसराना थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन


सोमवार को कालेज में बीटेक की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से परीक्षा में ऑब्जर्वर की ड्यूटी के लिए सुमेर सिंह पंहुचे थे। उन्होंने छात्रों की जांच शुरू की। इसी बीच एक छात्र ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी और उनके मुंह पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिए। ऑबजर्वर सुमेर सिंह के होठों पर चोट आई है।

आरोपी छात्र पानीपत निवासी ब्रज किशोर बीटेक के चौथे सेमेस्टर के रिअपीयर की मैथ की परीक्षा देने आया था। सुमेर सिंह ने पानीपत सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाकर इसराना थाना में छात्र के खिलाफ शिकायत दी है। उधर, कॉलेज में ऑब्जर्वर से मारपीट के मामले में प्रबंधन ने पल्ला झाड़ लिया है। कॉलेज के वाइस चेयरमैन अंकुश बंसल का कहना है कि छात्र 2012 में कॉलेज छोड़ कर जा चुका है। वह अपनी रिअपीयर की परीक्षा देने आया था, इसलिए अब वह हमारे कॉलेज का छात्र नहीं है। इस मामले में हम कुछ नही कह सकते। यह छात्र और ऑब्जर्वर के बीच का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें