फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पर बरसाईं गोलियां, सनसनी

Fri, 12 Sep 2014 12:20 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते वीरवार शाम को एक छात्र पर कुछ बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली युवक की टांग पर लगी, जिसके बाद वह मौके पर ही गिर गया। लहूलुहान हालत में उसे शहर के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौका का मुआयना कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। छात्र अंबाला सिटी-पटियाला बार्डर पर गांव गन्नौर का रहने वाला है और कैंट के जीएमएन कॉलेज में पढ़ता है। मामला युवकों में आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने युवकों की तलाश में टीमें रवाना कर दी हैं। उधर, इस घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी का माहौल है।

बचने के लिए भागा, लेकन घेरकर मारी गोली
जानकारी अनुसार सिटी के गांव गन्नौर निवासी मन्नी कैंट जीएमएन कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र है। मन्नी वीरवार शाम को मल्लौर के रहने वाले अपने दोस्त के साथ शहर बस स्टैंड से घर की ओर जा रहा था। अग्रसेन चौक के पास तीन बाइक सवार युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते बाइक पर जा रहे मन्नी व उसके दोस्त को घेर लिया। मन्नी का दोस्त बाइक चला रहा था और मन्नी पीछा बैठा था। उन्होंने हमलावर युवकों से बचने के लिए मानव चौक की ओर बाइक दौड़ा ली। उधर, बाइक सवार हमलावर भी उनका पीछा करने लगे। जैसे ही युवक मानव चौक के पास पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियाें बरसा दीं। एक गोली मन्नी की टांग पर लगी तभी मन्नी और उसका दोस्त दोनों ही बाइक से गिर गए। उधर, गोलियां बरसाते हुए युवक भी बाइक पर आगे की ओर भाग गए।
विज्ञापन


दोस्त लेकर आया अस्पताल
हमलावरों के मौके से भागने के बाद बाइक चला रहे घायल छात्र के दोस्त ने खुद व घायल छात्र को संभाला और उसे बाइक पर बिठाकर सिविल अस्पताल सिटी तक लेकर पहुंचा। वहीं से पुलिस को सूचित किया गया और छात्र को उपचार दिया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने युवक को पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने घायल के दोस्त से पूछताछ कर ली है, लेकिन घायल के बयान अभी लिए जाने हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें