फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्यूशन से लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एसडी कॉलेज के पास रेड लाइट के नजदीक एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने बुलेट सवार 15 वर्षीय छात्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में वशिष्ठ नगर (बब्याल) निवासी हर्ष ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा आरव गौड़ एसडी विद्या स्कूल में 10वीं का छात्र था। 16 नवंबर की शाम 6 बजे आरव बुलेट मोटरसाइकिल पर ट्यूशन पढ़ने के बाद सुभाष कॉलोनी से घर लौट रहा था।
एसडी कॉलेज के पास स्थित रेड लाइट के सामने महेश नगर की तरफ से आ रही काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आरव अपनी मोटरसाइकिल सहित सड़क पर जा गिरा और उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें