फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से छुट्टी कर घर आ रहे छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। समलेहड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से छुट्टी कर घर आ रहे छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। छात्र 23 दिन चंडीगढ़ के सेक्टर-12 स्थित पीजीआई में भर्ती था। छात्र के पिता की शिकायत पर साहा पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कर्मजीत ने बताया कि एमएलआर में उसके बेटे परमजीत पर चार जगह चोटें लगी हैं। उन्होंने बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल करने, गाली गलौज करने, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने व धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित कर्मजीत ने बताया कि वह गांव समलेहड़ी का निवासी है। उसका बेटा परमजीत सरकारी स्कूल समलेहड़ी में 12वीं कक्षा का छात्र है। स्कूल जाते हुए उसके बेटे को अदित्य, अशीष, अभिषेक, मोहित, सुभाष, विष व सुखदेव व अन्य जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। आठ अगस्त को स्कूल से छुट्टी के बाद उसका बेटा घर आ रहा था।
उस पर आरोपी लड़कों ने लोहे की रॉड, लोहे की पत्तियों से जानलेवा हमला कर दिया। उसे बचाने आए दो लड़के विकास व इशू पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इस हमले में तीनों घायल हो गए। लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें