फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रंजिश के चलते छात्र पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रंजिश के चलते छात्र पर चार युवकों ने पहले काॅलेज के अंदर इसके बाद कालेज के बाहर तेजधार हथियार और डंडो से हमला कर घायल कर दिया। घायल को बचाने आए दोस्तों के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को दोस्तों ने छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने इस मामले में घायल छात्र की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना कैंट पुलिस काे दी शिकायत में करधान गांव निवासी समनप्रीत सरन ने बताया कि शुक्रवार को वह एसडी कालेज में बाइक पर आया था। जैसे ही वह एसडी कालेज के अंदर पहुंचा तो पुरानी रंजिश के चलते मलिकपुर गांव निवासी मंयक सैणी, दुखेडी गांव निवासी सैंकी, कुरुक्षेत्र निवासी युवराज, छावनी के कच्चा बाजार निवासी यश कश्यप और एक अन्य लड़के ने काॅलेज के अंदर उसके साथ मारपीट की।
इसके बाद जब वह सुभाष पार्क वीटा बूथ के पास गया तो वहां भी दोबारा से मारीपीट। उसी समय खोजकीपुर गांव निवासी दोस्त हिमांशु , समरप्रीत काे छुडवाने आया तो उन्होंने धारदार हथियार और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इस लड़ाई झगडे़ में समनप्रीत की सोने की चेन भी गुम हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें