फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुरानी रंजिश में छात्र पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला

Fri, 06 Feb 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। दो बाइक सवार युवकों ने रंजिश के चलते दाऊ माजरा गांव के अंकुश (18) पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया। साहा थाना पुलिस ने घायल अंकुश की तहरीर पर सतनाम, गौरव और एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

घायल अंकुश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंबाला कैंट जीएमएन कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है व जियो पेट्रोल पंप पर पार्ट टाइम नौकरी करता है। करीब 6 माह पहले गांव के ही सतनाम व नितिन के साथ उसका विवाद हुआ था। मामला पंचायत में उठने के बाद आरोपियों ने माफी मांग ली थी। आरोपी तभी से रंजिश पाले हुए थे। 1 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह अपनी बुलेट से ड्यूटी कर लौट रहा था कि लंडा गांव के पास ही आरोपियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने आंखों पर बाइक की हेडलाइट मारकर उसे असंतुलित कर दिया था। और बाइक से उतरते ही लोहे की रॉड व डंडों से उस पर हमला किया। बचाव के दौरान अंकुश की दोनों बाजुओं में चोटें आई। उपचार के लिए मोहड़ा के निकट एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां वह उपचाराधीन है। घायल अंकुश ने बताया किजांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें