बराड़ा। सिंहपुरा रोड पर परीक्षा देकर लौट रहे 11वीं कक्षा के छात्र पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला हो गया। स्कूल से कुछ ही दूरी पर घात लगाकर बैठे आधा दर्जन आरोपियों ने डंडे व लाठियों से हमला कर दिया। छात्र के सिर व बाजू पर गंभीर चोट आई है। खून से लथपथ हालत में छात्र को मुलाना के एमएम अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। छात्र के पिता सिंहपुरा निवासी रामबीर की तहरीर पर जसमीत, अभी व अन्य पर हत्या के प्रयास धारा 110, गंभीर चोट पहुंचाना 117(2), दंगा करना 191(3), मारपीट की धारा 115 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।