अंबाला दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर छावनी में ठंड में ठिठुरते हुए अपने गंतव्य की ओर जाता बाइक स
अंबाला सिटी। सुबह से चली तेज हवा ने धूप निकलने के बाद भी ठंड बढ़ाए रखी। धूप निकलने से कुछ राहत तो मिली, लेकिन बाहर आवाजाही के लिए निकले लोगों को ठंड के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह 9 बजे तक तो ठिठुरन भरी ठंड हो रही है, इसी तरह शाम 5 बजे के बाद धूप कम होने पर ठंड सता रही है। रात 10 बजे के बाद सुन्न कर देने वाली ठंड भी परेशान कर रही है। इसके साथ ही एक्यूआई भी 224 रिकॉर्ड किया गया। हवा चलने के बाद भी हवा से प्रदूषण कम नहीं हुआ। वहीं, रविवार को सुबह से शाम तक हवा चली। इसके साथ ही धूप निकलने से मौसम सुहावना भी रहा। अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 9 व 10 दिसंबर को शीतलहर चलने के आसार हैं। जिससे ठंड और बढ़ेगी।
आगे ऐसा रह सकता है मौसम
- 8 दिसंबर को मौसम साफ रह सकता है। अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
- 9 दिसंबर को मौसम साफ रह सकता है। अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
- 10 दिसंबर को मौसम साफ रह सकता है। अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
- 11 दिसंबर को मौसम साफ रह सकता है। अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।