फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हड़ताल बेअसर, नागरिक अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे ढाई हजार से अधिक मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के निर्देशन में प्रदेशभर में सरकारी चिकित्सकों की बुधवार को हड़ताल थी, मगर इसका असर जिले में नहीं दिखाई दिया। सिटी और छावनी के अस्पताल में बढ़ी हुई ओपीडी भी दर्ज की गई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी व पीएचसी पर चिकित्सक काम करते दिखाई दिए। सिटी नागरिक अस्पताल में 1030 और छावनी नागरिक अस्पताल में 1500 लोग उपचार के लिए आए। वहीं दूसरी तरफ सर्दी में ओपीडी बढ़ने से चिकित्सक लोगों को सचेत रहने की सलाह देते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक ठंड में हुई बढ़ोतरी के कारण ज्यादातर बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों में खांसी, जुखाम, बुखार, उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं ज्यादा देखने में आ रही हैं। ठंड के दिनों में ज्यादातर लोग लापरवाही बरतने के कारण बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। नागरिक अस्पतालों की ओपीडी में दिनभर मरीजों की कतारें लगी रहीं।

छोटे बच्चे अधिक दिख रहे प्रभावित
इसी प्रकार नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवज्योति प्रकाश ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच । उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की तर्ज पर करीब 120 से 150 की संख्या में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। छोटे बच्चों में ठंड लगने के कारण खांसी, जुखाम, बुखार व उल्टी-दस्त जैसी बीमारियां दस्तक दे रही हैं। ज्यादातर छोटे बच्चे ठंड के कारण ही बीमार हो रहे हैं। यदि बच्चों का रखरखाव बेहतर ढंग किया जाए तो बीमार होने की आशंका काफी हद तक कम हो सकती है। कई बार ठंडी रातों में बच्चे ऊपर लिए जाने वाले गर्म कपड़ों से बाहर हो जाते हैं। जिस कारण बच्चों को ठंड लग जाती है और वह बीमार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें