फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना जारी, गरजे सफाई और दमकल कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मांगों को लेकर दमकल व सफाई कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन में प्रवेश कर गई। कर्मचारी कामकाज छोड़कर नगर निगम, परिषद व पालिका कार्यालयों के बाहर डटे रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिलेभर की सफाई व्यवस्था चरमराई रही। जगह-जगह गंदगी के ढेरों में बेसहारा गोवंश मुंह मारते हुए दिखाई दिए। प्रधान सेवाराम बोहत व जिला प्रधान वीरपाल कांगड़ा की अध्यक्षता में छावनी नगर परिषद में रोष जताया।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगे बताते हुए कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए व समान काम समान वेतन दिया जाए। प्रधान ने कहा कि हड़ताल करना शौक नहीं है, बल्कि सरकार मजबूर कर रही है। सरकार द्वारा अभी तक कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। कोविड-19 में जान की परवाह न कर लोगों की जान बचाई है। अब कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें