अंबाला सिटी। वेतनमान की विसंगतियों को दूर करवाने के उद्देश्य से बीते तीन जनवरी से धरने पर बैठे द रिवेन्यू पटवार और कानूनगो एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला पटवारखाने के बाहर धरने पर बैठे पटवारी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के बावजूद अंबाला जिला में 83 रजिस्ट्रियां हुई हैं। अंबाला छावनी तहसील में 24, अंबाला सिटी में भी 24, बराड़ा में आठ और शहजादपुर में 27 रजिस्ट्रियां हुई हैं। पटवारी की हड़ताल के चलते आमजन के ज्यादातर कामकाज काफी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं एसोसिएशन के प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आदेशानुसार यह धरना प्रदर्शन आगामी 12 और 13 फरवरी को भी जारी रहेगा।
जब तक सरकार पटवारी कर्मचारियों के वेतनमान की विसंगतियों को दूर नहीं करेगी तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। शुक्रवार को धरना स्थल पर अंबाला सिटी तहसीलदार पूनम सोलंकी व नायब तहसीलदार हरिन्द्र गर्ग, अंबाला छावनी से नायब तहसीलदार यशवंत सिंह भी धरना स्थल पर पहुंचे जहां पर उन्होंने पटवारी कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में सरकार को संज्ञान लेने की अपील की है।
बता दें कि प्रदेश के सभी पटवारी सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी के चलते धरने पर बैठे हैं। एसोसिएशन पदाधिकारियों की मानें तो सरकार ने बढाए गए वेतनमान को 2016 से लागू करने की बात कही थी, मगर सरकार जनवरी 2023 से लागू कर रही है। जिसको लेकर प्रदेश के सभी पटवारियों में गहरा रोष व्याप्त है।
धरना प्रदर्शन के बावजूद अंबाला जिला में 83 रजिस्ट्रियां हुई हैं। अंबाला छावनी तहसील में 24, अंबाला सिटी में भी 24, बराड़ा में आठ व शहजादपुर में 27 रजिस्ट्रियां हुई हैं। पटवारी की हड़ताल के चलते आमजन के ज्यादातर कामकाज काफी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं एसोसिएशन के प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आदेशानुसार यह धरना प्रदर्शन आगामी 12 व 13 फरवरी को भी जारी रहेगा।