नूंह हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री साथियों सहित गृहमंत्री को ज्ञापन सौप
अंबाला। नूंह हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलामंत्री अजब सिंह राणा ने पदाधिकारियों के साथ हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि मेवात देश व समाज के लिए चिंता का विषय बन गया है। वहां 100 गांवों के हिंदू शून्य हो गए हैं और 90 गांवों में हिंदू पांच प्रतिशत से भी कम रह गए हैं।
साइबर क्राइम और खनन माफिया का यह बहुत बड़ा केंद्र बन गया है। सांप्रदायिक सद्भावना लगभग समाप्त हो गई है। यहां सावन के पवित्र माह में हजारों वर्षों से जलाभिषेक की परंपरा है। विहिप के तत्वावधान में तीन वर्षों से यह यात्रा एक व्यवस्थित रूप लेकर बड़े ही सद्भावना व सौहार्द से चल रही थी। 31 जुलाई को अकस्मात ऐसा क्या हुआ कि शिव भक्तों पर षड्यंत्र के तहत हमला हुआ। ।
विहिप ने गृहमंत्री से नूह हिंसा के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है। गृहमंत्री ने पूरा आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। ज्ञापन देने के लिए सह प्रांत प्रमुख रमेश जोशी, यश प्रकाश बजरंग दल सह- जिला संयोजक, रविंद्र चढा , राजेंद्र भारद्वाज , अरुण जोशी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।