फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर निशान, रोष

विज्ञापन
रंगिया मंडी में चौक पर जमा लोगों की भीड़ व डॉयल 112 के मुलाजिम - संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की रंगिया मंडी स्थित चौक पर लगी डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थर लगने का मामला सामने आया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किसी की शरारत है या फिर किसी वाहन के तेजी से गुजरते समय अचानक पत्थर लगा है।
विज्ञापन

रविवार देरशाम को लोगों ने जैसे ही प्रतिमा को देखा तो शोर मच गया। देखते ही देखते स्थानीय लोग जमा हो गए और डायल 112 पर फोन पर उन्हें जानकारी दी। पड़ाव थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। इलाके में सीसीटीवी न होने के कारण कुछ पता नहीं लगा।
ऐसे में पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना था कि आखिर कैसे प्रतिमा पर पत्थर लगने का निशान बना। उधर, पुलिस ने भी स्थानीय लोगों को पहले अपने स्तर पता करने को बोला और कहा कि कुछ भी जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना लिखित में पुलिस को दी। स्थानीय लोगों का कहना था कि प्रतिमा पर पत्थर का निशान देखकर वे दंग रह गए। प्राथमिक दृष्टि में तो यह किसी की शरारत लगती है, लेकिन फिर भी इलाके में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पड़ाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि मूर्ति पर जो पत्थर का निशान था वो पुराना लग रहा था। स्थानीय लोगों से बातचीत हुई थी तो उनकी तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई। चौक के आसपास सीसीटीवी लगाने के लिए बोल रहे थे ताकि भविष्य में इस तरह की बात सामने आए तो उसकी पुष्टि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें