सनौली रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद
पानीपत। शहर में स्ट्रीट लाइटों के ठीक कराने और नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने के दावे निगम की ओर से किए जा रहे हैं। पर हकीकत बिल्कुल अलग है। शहर में मुख्य मार्गों पर भी स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही है, जिससे राहगीरोंं को अंधेरे में परेशानी हो रही है।
पानीपत-जींद हाईवे के बाद शहर में दाखिल होने वाले वाहनों को भी लाइट नहीं होने से परेशानी हो रही है, साथ ही गोहाना रोड और सनौली रोड बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं लेकिन अभी तक उनकी मरम्मत नहीं की गई है। अंधेरे में स्ट्रीट लाइट न होने के चलते हादसे हो रहे हैं। प्रशासन को कई बार परेशानी से अवगत कराने के बावजूद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी है। शहर के पॉश इलाकों में भी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं लेकिन अभी तक इनकी मरम्मत नहीं की गई है। स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए पार्षदों ने दो बार हंगामा भी किया है लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया है।
शहर में खराब हुई स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। साथ ही लाइटों की कमी होने पर क्षेत्र में नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही है। - गोपाल कलावत, एक्सईएन नगर निगम।