फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वारहीरोज स्टेडियम में आवारा कुत्तों से खतरा

विज्ञापन
अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में मौजूदा आवारा कुत्ते: स्वयं
विज्ञापन
- खिलाड़ी बोले- स्टेडियम में खेलते समय दौड़ने लगते हैं पीछे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों व वहां आने वाले बच्चों की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है। स्टेडियम परिसर में लगातार बढ़ रहे आवारा कुत्तों की संख्या से खिलाड़ी व अभिभावक परेशान हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने जिला खेल अधिकारी के नाम एक सामूहिक शिकायत पत्र लिखा है जो उन्हें सौंपा जाएगा।
अमनदीप, तिलक राम, रानी, मंजीत कौर, पवन शर्मा ने पूछा है कि स्टेडियम बच्चों के खेलने और अभ्यास करने के लिए बना है या आवारा कुत्तों के आतंक के लिए। कई बार कुत्ते बच्चों को काट चुके हैं। पहले भी कई बार लिखित शिकायत देकर अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठा जा रहे। ये खूंखार कुत्ते दौड़ लगाते व अभ्यास करने वाले मासूम बच्चों के पीछे भागते हैं। वहीं स्टेडियम के अंदर रोटियां डालने वालों को लेकर भी रोष जताया। कहा कि कुछ लोग सुबह और शाम के वक्त स्टेडियम के अंदर आकर इन आवारा कुत्तों को रोटियां और अन्य खाने-पीने का सामान डालते हैं, जोकि पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन



स्टेडियम परिसर के भीतर किसी को भी आवारा कुत्तों को खाना खिलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में नगर परिषद की टीम को भी अवगत करवा दिया गया है, ताकि जल्द इसका समाधान हो सके।
विज्ञापन

- राम स्वरूप, कार्यवाहक, जिला खेल अधिकारी

अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में मौजूदा आवारा कुत्ते: स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें