फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भक्तों को सुनाई राम-सीता विवाह का वृतांत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी के सेक्टर-7 स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में चल रही श्री राम चरित मानस रामायण पाठ की कथा में प्रतिदिन की तरह समाजसेवी विशाल ने परिवार सहित पहुंचकर कथा में पूजन कार्य संपन्न करवाए। वहीं, पंडित धर्मेंद्र गौड़ व पंडित त्रिलोचन शर्मा ने संगीतमयी श्रीगणेश वंदना कर कथा प्रारंभ की।
विज्ञापन

व्यास पंडित भगवती प्रसाद पुरोहित ने उपस्थित भक्तों को भगवान श्री राम-सीता विवाह पर संपूर्ण कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि धनुष टूट जाने के बाद चारों दिशाओं में युवराज श्रीराम के जयकारे लगने लगे तो, यह खबर राजा दशरथ तक पहुंचते ही अयोध्या में उत्सव का माहौल बन गया।
राजा दशरथ विधिवत मिथला नरेश जनकराज से मिलने पहुंचे। संबंधित चर्चा करने के बाद भगवान श्री राम विवाह की बारात मिथला नरेश के द्वार पहुंची। यहां पुष्प वर्षा से बारात का स्वागत हुआ। उन्होंने बताया कि श्री रामायण ग्रंथ के अनुसार श्रीराम और सीता का विवाह संपन्न होने के बाद ऋषि वशिष्ठ ने राजा जनक और उनके छोटे भाई कुशध्वज की पुत्रियों मांडवी, श्रुतकीर्ति, उर्मिला को बुलाया।
विज्ञापन

जनक ने राजा दशरथ की सहमति से मांडवी का विवाह भरत से, उर्मिला का विवाह लक्ष्मण और श्रुतकीर्ति का विवाह शत्रुघन से करवाया। चारों युवराज जब अपनी पत्नियों सहित अयोध्या नगरी पहुंचे तो पूरी अयोध्या को सजाया गया। तीनों माताओं ने बहुत की खुशी के साथ नवविवाहित जोड़ों का स्वागत किया। कथा के समापन पर सभी भक्तों ने आरती की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें