फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एसटीएफ ने हिमांशु भाऊ की मां को गैंगस्टर एक्ट में किया गिरफ्तार

विज्ञापन
एसटीएफ ने हिमांशु भाऊ की मां को गैंगस्टर एक्ट में किया गिरफ्तार - फोटो : एसटीएफ ने हिमांशु भाऊ की मां को गैंगस्टर एक्ट में किया गिरफ्तार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा एसटीएफ करनाल यूनिट ने गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की मां भगवानी देवी को रोहतक से गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गैंगस्टर की माता पर गैंग के सदस्य होने और गैंग को बढ़ावा देने का आरोप है।
विज्ञापन

एसटीएफ करनाल ने ये कार्रवाई शाहबाद से मुठभेड़ में पकड़े गए दो शूटरों के बाद की है। पुलिस का कहना है कि उनकी माता गैंग में सक्रिय थी और गैंग को बढ़ाने का काम कर रही थी। इसी मामले में गैंगस्टर एक्ट में उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दूसरी ओर 19 मई को शाहबाद के रत्तनगढ़ में करनाल एसटीएफ और पंजाब के दो शूटरों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद वीरवार को एसटीएफ दोनों आरोपियों को कुरुक्षेत्र जेल से प्रोडक्शन वांरट पर लाई। सिविल अस्पताल में मेडिकल के बाद उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से शूटर कशिश को एक दिन के रिमांड पर व हर्ष को वापस कुरुक्षेत्र जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें