फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एसटीएफ ने शांतनु हत्याकांड में पांच और को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला/कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के शाहबाद में हुए शराब कारोबारी शांतनु की हत्या के मामले में अंबाला एसटीएफ ने सोमवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक जुवेनाइल भी शामिल है। इस मामले में एसटीएफ अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

इन आरोपियों में शाहबाद निवासी अभिषेक ठुकराल उर्फ अब्बू सभी आरोपियों को पैसे उपलब्ध करवाता था। इसके अलावा यमुनानगर के लंडोरा गांव निवासी प्रभजोत सिंह उर्फ जोत, मुलाना के पोंटी गांव निवासी इकशान सिंह, बराड़ा के अधोया गांव निवासी मोहित कुमार व मुलाना के खान अहमदपुर गांव निवासी दीपेंद्र काबू किया। साथ ही यमुनानगर के मिल्क माजरा गांव निवासी जुवेनाइल को सरंक्षण में लिया है।
इन आरोपियों में किसी ने हत्याकांड में बाइक उपलब्ध करवाई थी तो किसी ने हथियार मुहैय्या करवाए थे। टीम सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। अभिषेक ठुकराल उर्फ अब्बू को टीम ने तीन दिन पहले गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। उसके पूछताछ में अन्य पांच के नाम सामने आए थे। सोमवार उन्हें भी काबू किया गया।
विज्ञापन

इस मामले में अंबाला एसटीएफ ने पहले मुख्य शूटर सहित तीन को काबू किया था। इनमें शूटर करनाल के इंद्री स्थित गांव खानपुर निवासी सुजल सहित बराड़ा के अकालगढ़ निवासी बलजिंद्र सिंह उर्फ मंगू और शाहबाद के मोहल्ला खतरवाडा निवासी शुभम खुराना को काबू किया था। जांच में यमुनानगर की जेल से हिस्ट्रीशीटर जंधेडी निवासी राजन की संलिप्ता सामने आने पर उसे प्रोडक्शन वारंट पर काबू किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें