अंबाला। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ को लेकर अब खिलाड़ियों को अधिक दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खेल विभाग ने इस बाबत एक नया आदेश जारी किया है। खेल महाकुंभ का दूसरा चरण जो 28 जुलाई को होना था उसे अब पहला चरण घोषित कर दिया गया है। अब 28 से 30 जुलाई तक जींद, फरीदाबाद, रोहतक, गुरुग्राम, सोनीपत, अंबाला, कैथल में कुश्ती, शूटिंग, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, क्रिकेट, टेनिस आदि खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएगी। वहीं पहले जो प्रतियोगिताएं पहले चरण में 11 जुलाई से होनी थी उन्हें अब दूसरा चरण घोषित करते हुए अगस्त के दूसरे सप्ताह में कराया जाएगा। संवाद