फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महाराणा प्रताप जयंती पर होगा राज्य स्तरीय समारोह

विज्ञापन
शहजादपुर में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का निमंत्रण देते कृ​षि मंत्री। प्रवक्ता
विज्ञापन
मंत्री श्याम सिंह राणा ने दिया निमंत्रण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर 9 मई को शहजादपुर की अनाज मंडी में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है।
हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने विधानसभा क्षेत्र के डेहर, अंबली, गदोली और मिर्जापुर सहित कई गांवों का दौरा किया। मंत्री ने पारंपरिक चूल्हा न्यौंद देकर ग्रामीणों को सपरिवार आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति और साहस का प्रतीक है। इससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर में मुख्यमंत्री नायब सैनी के निवास पर बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए काफी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने दावा किया कि यह समारोह क्षेत्र के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें