अंबाला। श्री रामलीला कमेटी बजाजा बाजार की ओर से खुखरैन भवन में आयोजित श्री रामलीला दशहरा महोत्सव में भावपूर्ण लीलाओं का मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने राजा दशरथ मरण, भरत आगमन और सीता हरण के प्रसंगों का अभिनय प्रस्तुत किया।
कलाकारों के शानदार अभिनय को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इन लीलाओं से भगवान श्रीराम के उच्च आदर्शों, भातृ-प्रेम और त्याग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर निगम अंबाला सदर के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में एडवोकेट पुनीत सिरपौल, एमसी बीएस बिंद्रा और भाजपा सदर मंडल प्रधान रवि बुधिराजा उपस्थित रहे। इसके अलावा विशेष आमंत्रित अतिथियों में एमसी नरेश धवन, अनिल नागर, विकास सोनकर और भाजपा युवा मोर्चा सदर मंडल प्रधान आशीष जायसवाल ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। रामलीला कमेटी के प्रधान संजीव जिंदल ने बताया कि 20 अक्तूबर को रामबाग रोड स्थित दशहरा ग्राउंड में दशहरा मेला और रावण दहन का आयोजन होगा।