फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एसएसपी की पत्नी के गहने साहिबाबाद से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन से एसएसपी की पत्नी का पर्स चोरी करने वाले आरोपी राहुल शर्मा के साहिबाबाद घर से तीन लाख रुपये का सोना बरामद किया। आरोपी ने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया था और सोना साहिबाबाद स्थित अपने किराए के कमरे में छिपा दिया था। इस दौरान आरोपी ने कुछ सोना बेच भी दिया था।
विज्ञापन

उक्त जानकारी जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने दी। इस हाईप्रोफाइल मामले में जीआरपी पिछले लगभग चार माह से आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी को पिछले दिनों कैंट स्टेशन से उस समय गिरफ्तार किया था, जब वो किसी दूसरी ट्रेन में चोरी को अंजाम देने वाला था।
गौरतलब है कि आरोपी ने 22 फरवरी को ट्रेन नंबर 22431 सूबेदागंज-उधमपुर एक्सप्रेस में चोरी की थी। इलाहबाद निवासी साची पांडे का पर्स चोरी करके आरोपी फरार हो गया था। महिला जम्मू-कश्मीर में तैनात एसएसपी की पत्नी है। वो परिवार संग उक्त ट्रेन में जम्मू गई थी और उसे आगे एसएसपी मुख्यालय अनंतनाग जाना था। लेकिन अंबाला कैंट स्टेशन पर किसी ने उसका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में आईफोन, सोने के गहने, नगदी और जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें