फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद पर तेल छिड़ककर विवाहिता ने लगाई आग

Sat, 10 May 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी स्थित नाहन हाउस बकरा मंडी में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि महिला अस्सी फीसदी जल चुकी है।
विज्ञापन


 उसे शहर के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके का मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विवाहित की पहचान बृजपाल की पत्नी बिल्ला के तौर पर हुई। महिला नाहन हाउस बकरा मंडी में पति और दो छोटी बेटियों के साथ किराए पर रहती है। महिला का पति मजदूरी करता है।

महिला ने शनिवार सुबह घर में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कर कर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगा ली, जिसके बाद शोर मचने पर पड़ोसी जमा हो गए। घटना के वक्त महिला का पति बृजपाल घर पर नहीं था, केवल उसकी दोनों बेटियां थीं। हादसे के बाद महिला को सिविल अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


पुलिस से सूचना मिलने पर स्पेशल मजिस्ट्रेट भी महिला के बयान लेने के लिए पहुंचे लेकिन महिला की हालत गंभीर होने के कारण वह बयान नहीं दे पाई और उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस चौकी नंबर 4 के प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि महिला के बयान होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें