बाबैन। सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश सैनी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए। संवाद
बाबैन। अशोक कुमार मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का वीरवार को रामशरण माजरा गांव में आयोजन किया गया, जिसके उद्घाटन मैच में कलसी ने बिशनगढ मात देते हुए जीत हासिल की। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेगी और यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। मैदान के बाहर उपस्थित ग्रामीणों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया और पूरे दिन खेल का आनंद उठाया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन गांव के सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश सैनी ने विधिवत रूप से किया और उनके साथ विकास शर्मा, विकास सैनी व रिंकू कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ओम प्रकाश सैनी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे खेल आयोजनों से युवा पीढ़ी को प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और खिलाडिय़ों को खेलभावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी। समिति के सदस्यों ने सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश सैनी सहित सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।