फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ओएसपी कोटे से लगे दो कोच को भी जारी हुई खेल नर्सरी

विज्ञापन
अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जूडो की खेल नर्सरी में प्र​शिक्षण लेते हुए ​खिलाड - फोटो : Archive
विज्ञापन
अंबाला। सरकारी खेल नर्सरियों का कोटा बढ़ाने के लिए विभाग ने इस सत्र में ओएसपी कोटे के तहत विभाग में नियुक्त हुए दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोचों को भी खेल नर्सरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें एक जिम्नास्टिक के कोच योगेश्वर तो दूसरे जूडो कोच सूरेंद्र शामिल है। दोनों ही खिलाड़ी विभाग की तरफ से खेलने के साथ-साथ खेल नर्सरियों भी चलाएंगे। प्रत्येक नर्सरी में 25-25 खिलाड़ी शामिल है। इस तरह से जिले में इस बार सरकारी खेल नर्सरियों की भी संख्या बढ़कर 26 तक पहुंच गई है। यह खिलाड़ी समय-समय पर खेल विभाग की तरफ से खुद भी खेलकर पदक हासिल कर विभाग का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिम्नास्टिक व जूडो दोनों की खेल नर्सरियां अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रही है। अभी जूडो की खेल नर्सरी के लिए ट्रायल होने के बाद 25 खिलाड़ी चयनित कर लिए गए है। जबकि जिम्नास्टिक के कोच योगेश्वर अभी अपने खेल की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही उनकी भी खेल नर्सरी शुरू होने पर खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा। बता दें कि ओएसपी कोट के जरिये कोच को पांच साल तक खेलने की अनुमति होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें