फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 16 निजी स्कूलों को खेल नर्सरियां अलॉट, 28 निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से अंबाला जिला में 16 निजी स्कूलों को जारी हुई खेल नर्सरियों का संचालन आज से शुरू होगा। इन खेल नर्सरियों के लिए अंबाला जिला से कुल 44 आवेदन खेल विभाग के पाए आए थे लेकिन आचार संहिता के कारण यह नर्सरियां अलॉट नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

ऐसे में विभाग ने 16 उन निजी स्कूलों को यह नर्सरियां अलॉट की है जिनके पास खेल विभाग के नियमों के मुताबिक मैदान थे। बाकायदा इसको लेकर खेल विभाग के मुख्यालय से डिप्टी डायरेक्टरों को निरीक्षण के लिए भेजा गया था। जिन्होंने अपनी रिपोर्ट तैयार की थी कि कहां-कहां पर्याप्त मैदान है। खेल विभाग की तरफ से अंबाला कैंट के एसडी विद्या स्कूल को हैंडबॉल और टेबल टेनिस और जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को जिम्नास्टिक खेल नर्सरी और आर्मी पब्लिक स्कूल को फुटबॉल और ताईक्वांडो और ब्राइट फ्यूचर अकाल अकादमी को फेंसिंग खेल नर्सरी और एनसीसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को बॉक्सिंग और शिवालिक गुरुकुल में हैंडबॉल और बास्केटबॉल और आसाराम पब्लिक स्कूल को फुटबॉल व एथलेटिक्स व राजकीय मिडिल स्कूल मियां माजरा को हॉकी और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल को वुशु और अंबाला पब्लिक स्कूल सिटी को बास्केटबॉल व डीडी मिडल स्कूल को जिम्नास्टिक व तुलसी पब्लिक स्कूल को आर्चरी की खेल अकादमी दी गई है। सभी स्कूलों ने ट्रायल लेकर टीमों का चयन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें