फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्री ने डीएसओ ज्योति को किया सस्पेंड, कारण से बेखबर अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। खेल मंत्री संदीप सिंह ने जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) ज्योति को सस्पेंड कर दिया है। पत्र मिलने के बाद डीएसओ ज्योति चुप्पी साधे हुए हैं। साथ ही खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर कविता सहित अन्य अधिकारी भी मामले से पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि पत्र खेल मंत्री ने भेजा है और उसमें वजह नहीं लिखी गई है।
विज्ञापन

उधर, डिप्टी डायरेक्टर की तरफ से अंबाला के डीएसओ का चार्ज वैकल्पिक तौर पर यमुनानगर के जिला खेल अधिकारी राजिंद्र को सौंपा गया है। वह अब दोनों जगह का चार्ज देखेंगे। खेल विभाग से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि सस्पेंड की कार्रवाई हो गई हो और कारण का भी पता नहीं। मामला खेल मंत्री संदीप सिंह से जुड़ा होने के कारण कोई इसकी स्थिति स्पष्ट भी नहीं कर पा रहा है। बता दें कि खेल मंत्री संदीप सिंह पांच दिन पहले शहर आए थे और कार्यक्रम में शिरकत की थी।
मेरे पास सस्पेंड ऑर्डर आया है। उसमें कोई कारण नहीं लिखा है। मेरी नजर में भी ऐसा कोई कारण नहीं लगता है।
ज्योति, डीएसओ
उनके पास कोई जानकारी नहीं है। वह खुद छुट्टी पर थी। अगर कोई डीएसओ रिटायर्ड या फिर चला जाता है तो ऐसे में नजदीक के डीएसओ को कार्यभार सौंप दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता, डिप्टी डायरेक्टर खेल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें