फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 20 Aug 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
विज्ञापन
ख्‍ाेल
विज्ञापन
अंबाला कैंट। केंद्रीय विद्यालय संगठन चंडीगढ़ संभाग की सहायक आयुक्त इंदिरा मुदगिल ने कहा कि खेलों में भागीदारी विद्यार्थी जीवन में काफी महत्वपूर्ण हैं। खेलों से ही एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। वे केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में आयोजित योग प्रतिस्पर्धा के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों को संबोधित कर रहीं थीं। इस दौरान स्कूल की प्राचार्य सीमा महेंद्रू भी मौजूद रहीं। इस दौरान योग प्रतिस्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के अंडर 14 में केवि सुबाथू, केवि धर्मशाला, केवि नंबर दो अंबाला कैंट क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह अंडर 17 में केवि सेक्टर 17 चंडीगढ़, केवि धर्मशाला और केवि नंबर चार अंबाला कैंट क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। अंडर-19 में केंवि सेक्टर 31 चंडीगढ़, केवि 29 चंडीगढ़, केवि योल कैंट क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इसके अलावा व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा की अंडर 14 में केवि सुबाथू के ईशान, मिथिलेश, केवि धर्मशाला के अनरुद्ध वालिया क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा अंडर 17 के के वि धर्मशाला के नीरज, आकाश, केवि सेक्टर 31 चंडीगढ़ के सौरव पांडेय क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 19 में केवि 29 चंडीगढ़ के दविंदर मिश्रा, केवि योल कैंट के गौरव और के वि चंडीगढ़ सेक्टर 31 के आदित्य क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन

--------
बॉक्सिंग और लॉन टेनिस में दिखाई प्रतिभा
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक अंबाला छावनी में संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इसकी शुरुआत प्राचार्य डॉ. अनि कुमार शर्मा ने की, जबकि बॉक्सिंग व लॉन टेनिस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी।

हॉकी प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
केंद्रीय विद्यालय चंडीगढ़ संभाग की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय विद्यालय नंबर तीन अंबाला कैंट में किया गया। इसकी शुरुआत केवि भानु की खेल प्रशिक्षक रजनीश कटारिया ने की। इस दौरान प्राचार्य वीरचंद, उपप्राचार्य देवेंद्र कपूर आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता केेंद्रीय विद्यालय नंबर एक अंबाला कैंट, भानु, दप्पर, केवि नंबर एक हुसैनपुर, केवि नंबर दो हुसैनपुर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस दौरान लड़कियों की हॉकी टीमों के बीच मैच हुए। इसी प्रतियोगिता में अंडर 19 नेशनल टीम का भी गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

--------
कुश्ती प्रतियोगिता में हवलदार कर्मचंद ने दी पटखनी
गांव सीरसगढ़ में वीर गोगा माड़ी मेला उत्सव पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। सबसे कड़ा मुकाबला पहलवान कर्मचंद व हरि सिंह के बीच हुआ। थाना बराड़ा में तैनात होमगार्ड के हवलदार कर्मचंद ने पहलवान हरी सिंह को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम किया। इस मौके पर आयोजकों ने कर्मचंद को मुकाबला जीतने के लिए सम्मानित भी किया। मुकाबला जीतने के बाद कर्मचंद ने कहा कि वह अगली पीढ़ी के युवाओं को कुश्ती के दांव सिखाना चाहते हैं।
--------
जोनल टूर्नामेंट में छाया आर्य स्कूल
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जोनल खेलकूद प्रतियोगिता में सिटी के आर्य स्कूल के खिलाड़ी छाये रहे। प्रधानाचार्य श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों ने इस दौरान अपने दमदार प्रदर्शन से जीत हासिल की। 800 मीटर रेस में अनिल कुमार, 400 मीटर रेस में लवजीत कुमार, 100×4 मीटर रिले रेस, लंबी कूद में दीपक कुमार, हाई जंप में सचिन कुमार पहले स्थान पर रहे। इसके अलावा 1500 मीटर रेस में भागमल, डिस्कस थ्रो में सचिन कुमार, सौ मीटर में रोहित तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें