फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतराष्ट्रीय भाईचारे के लिए खेल जरूरी : डॉ. प्रदीप

विज्ञापन
राधालाल गीता विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार को खेलों की पुस्तकें भेंट करते डॉ. प - फोटो : samvad
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर सोमवार को शहर के राधा लाल गीता विद्या मंदिर विद्यालय में कार्यक्रम हुआ। इसमें एसए जैन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं खेल पुरस्तक लेखक डॉ. प्रदीप शर्मा ने खेलों को अंतरराष्ट्रीय भाईचारे, मानसिक विकास व शांति के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल जीवन को अनुशासित ही करते हैं बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करते हैं। डॉ. स्नेही ने विद्यार्थियों को भारत की विभिन्न ओलंपिक खेलों सहित विभिन्न वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं में उपलब्धियों से अवगत कराया। विद्यालय के पुस्तकालय के लिए खेलों से सम्बन्धित स्वरचित पुस्तकों के साथ-साथ कुछ अन्य पुस्तकें भी उन्होंने भेंट की। प्राचार्य अनिल कुमार, खेल शिक्षिका रेखा व अन्य उपस्थित रहे। संवाद

राधालाल गीता विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार को खेलों की पुस्तकें भेंट करते डॉ. प- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें