गांव कसेरला खुर्द में विकास कार्याें का उदघाटन करती पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवान। संवाद
- फोटो : samvad
बराड़ा। गांव कसेरला खुर्द में विकास कार्यों का पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवान ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित कर रही है, जिसके लिए पैसे की कोई कमी आड़े नहीं आ रही है। उन्होंने कसेरला खुर्द में कम्यूनिटी हॉल में फ्लोर टाइल व शौचालय के निर्माण कार्य और गुरूद्वारा साहिब से लेकर भगवान वाल्मीकि मंदिर तक इंटरलॉकिंग गली के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। यह दोनों कार्य 15 लाख रुपये की लागत से हुए हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लिए करीब 25 लाख रुपये के और विकास कार्य मंजूर करवाए हैं, जो जल्द ही शुरू हो जाएंगे। गांव की सरपंच बेबी देवी ने संतोष चौहान सारवान के समक्ष गांव की अन्य मांगें भी रखी। गांव के पूर्व सरपंच अजायब सिंह, मुलाना मार्केट कमेटी प्रधान जसमेर राणा, बराड़ा मार्केट प्रधान कुलराज शर्मा, मंडल प्रधान डिंपल राणा, सरपंच एसो. प्रधान रोहताश राणा, ताराचंद, आशीष गोयल व अन्य मौजूद रहे। संवाद
गांव कसेरला खुर्द में विकास कार्याें का उदघाटन करती पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवान। संवाद- फोटो : samvad