फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्पतालों में भर्ती हों विशेषज्ञ, ग्रामीण स्तर पर सुधरें हालात

विज्ञापन
सेक्टर नौ के विवेकानंद पार्क में संवाद करते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को लेकर सेक्टर नौ के विवेकानंद पार्क में अमर उजाला की ओर से संवाद कार्यक्रम कराया। इस दौरान समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों ने विचार रखे। अधिकतर लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में शहरी स्तर पर सेवाएं तो ठीक है, लेकिन ग्रामीण स्तर पर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पतालों में विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों की कमी है। इसके साथ ही एंबुलेंस सेवाओं में भी सुधार होना चाहिए। इसके साथ ही सेक्टरों की जनसंख्या देखते हुए प्रत्येक सेक्टर में पॉलिक्लीनिक बननी चाहिए। इससे लोगों को नागरिक अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा। वहीं विभिन्न टेस्ट के लिए एलटी और फार्मासिस्ट भी भर्ती होने चाहिए।



बुजुर्गों के लिए सुधरे सुविधाएं



आर के चड्ढा ने बताया कि नागरिक अस्पताल में अगर किसी बुजुर्ग को उपचार के लिए जाना हो तो वहां पर पहले दो घंटे पर्ची की लाइन में लगना पड़ता है। इसके बाद चिकित्सक से मिलने के लिए भी दो घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। इसलिए नागरिक अस्पताल में बुजुर्गों के लिए अलग से व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन


लैब में मिले हर टेस्ट की सुविधा

दिवेंद्र पुरी ने बताया कि चिकित्सकों के साथ-साथ यहां पर लैब की व्यवस्था भी दुरूस्त होनी चाहिए। कई बार टेस्ट करवाने के लिए जाते हैं, तो यहां पर सभी टेस्ट की सुविधा नहीं मिलती है। इसलिए यहां पर सभी टेस्ट करवाने की सुविधा होनी चाहिए।



विशेषज्ञों की नियुक्ति हो



वेद प्रकाश कौशिक ने बताया कि सेक्टर में बनी पॉलिक्लीनिक में वैसे तो सुविधाएं ठीक है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी रहती है। इसलिए लोगों को नागरिक अस्पताल की ओर रुख करना पड़ता है।

एंबुलेंस सुविधा में हो सुधार

धर्मपाल दहिया ने बताया नागरिक अस्पताल में सभी सुविधाएं ठीक है। अगर एंबुलेंस की भी बेहतर सुविधाएं मिले तो मरीजों को और भी सुविधा हो जाएगी।



पार्किंग की निशुल्क मिले सुविधा



राजेंद्र मेहता ने बताया कि नागरिक अस्पताल में पार्किंग की सुविधा निशुल्क होनी चाहिए। इससे मरीजों का समय भी बचेगा। इसलिए पार्किंग की सुविधा निशुल्क होनी चाहिए।

ग्रामीण स्तर पर सुधरें हालात

सुरेंद्र वत्स ने बताया कि विभाग को ग्रामीण स्तर पर सुविधाओं में सुधार करना चाहिए। इससे नागरिक अस्पतालों का बोझ भी कम होगा। जिससे मरीजों को अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें