अंबाला। रेलवे ने यात्रियों को दो विशेष ट्रेनों की सौगात दी है जोकि त्योहारी सीजन पर चलेंगी, इसमें से पहली ट्रेन का संचालन चंडीगढ़ से पटना के बीच और दूसरी ट्रेन का संचालन अमृतसर से छपरा के बीच किया जाएगा। रेलवे ने ट्रेनों के संचालन के लिए समय सारिणी और तारीख की घोषणा कर दी है। यात्री एसी सहित स्लीपर श्रेणी के कोच में सफर कर सकेंगे। रेलवे इन दोनों ट्रेनों का संचालन सितंबर से नवंबर तक करेगा।
चंडीगढ़-पटना
ट्रेन नंबर 04504 चंडीगढ़ से 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक वीरवार को रात 11:35 बजे रवाना होकर 12:20 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन रात 9 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04503 पटना से 26 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 11 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10 बजे अंबाला कैंट और 11:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर, उतरेतिया जंक्शन, सुलतानपुर, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा व दानापुर रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।
अमृतसर-छपरा
ट्रेन नंबर 04608 अमृतसर से 28 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह 9:40 बजे रवाना होकर दोपहर 1:50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 9 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04607 छपरा से 29 सितंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:08 बजे अंबाला कैंट और दोपहर 1:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंढारी कलां, सरहिंद, राजपुर, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर और सिवान रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी।