फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ब्यास सत्संग के लिए अप्रैल और मई में चलेंगी विशेष ट्रेनें

Sat, 28 Mar 2026 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर रेलवे ने अप्रैल और मई में राधा स्वामी सत्संग ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें हजरत निजामुद्दीन और सहारनपुर से ब्यास के बीच संचालित की जाएंगी। इससे पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के हजारों यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
विज्ञापन

निजामुद्दीन-ब्यास स्पेशल : ट्रेन नंबर 04451/04452 हजरत निजामुद्दीन और ब्यास के बीच दो-दो फेरे लगाएगी। निजामुद्दीन से ट्रेन 23 अप्रैल और 7 मई को रात 7:40 बजे चलकर अगली सुबह 4:05 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 26 अप्रैल और 10 मई को रात 8:35 बजे चलकर अगले दिन तड़के 4 बजे दिल्ली पहुंचेगी। बीच रास्ते यह ट्रेन नई दिल्ली, अंबाला कैंट और लुधियाना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इसमें कुल 24 कोच होंगे।
सहारनपुर-ब्यास स्पेशल : सहारनपुर से ब्यास के लिए ट्रेन नंबर 04565/04566 के तीन-तीन फेरे तय किए गए हैं। सहारनपुर से ट्रेन 24 अप्रैल, 1 मई और 8 मई को रात 8:50 बजे चलेगी और देर रात 2:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। ब्यास से वापसी में ट्रेन 26 अप्रैल, 3 मई और 10 मई को दोपहर 3 बजे चलकर रात 9:10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें