फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिहार के यात्रियों के लिए सौगात बनीं विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आई सरहिंद-सहरसा स्पेशल ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छठ पर्व के दौरान रेलवे द्वारा चलाई गई स्पेशल ट्रेनें इस बार यात्रियों के लिए सौगात बनकर आई और इससे रेलवे की लाज भी बच गई जबकि पिछली बार स्पेशल ट्रेनों की कमी और देरी से चलने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था और इससे रेलवे की भी छवि धूमिल हुई थी। लेकिन इस बार स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिली और वो खुशी-खुशी छठ मनाने के लिए गंतव्य की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को भी नाममात्र भीड़ ही नजर आई। हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रेन नंबर 14618 जनसेवा एक्सप्रेस के लेट होने से इसका फायदा स्टेशन पर मौजूद बिहार जाने वाले यात्रियों को मिला क्योंकि जनसेवा एक्सप्रेस के समय पर सरहिंद-सहरसा स्पेशल प्लेटफार्म 2 पर पहले ही आकर खड़ी हो गई। इस कारण कैंट रेलवे स्टेशन से यात्री बिना किसी परेशानी के स्पेशल ट्रेन में सवार हुए। हालांकि सुरक्षा को लेकर पहले ही रेलवे ने आरपीएफ व जीआरपी कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए थे।
पैंट्री की विशेष निगरानी
रेलवे के संज्ञान में आया था कि जनसेवा एक्सप्रेस में चल रही मिनी पैंट्री के कर्मचारी सीटों पर सामान रखकर कब्जा करते हैं और फिर 500 से एक हजार रुपये लेकर यात्रियों को सीट देते हैं। इस समाचार को विभागीय अधिकारियों से बात करके अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा था। रेलवे ने ट्रेेन में छापामारी करते हुए जब जांच की तो तथ्य सही पाए गए। इसके बाद जनसेवा में हालात काफी हद तक सुुधर गए हैं। वहीं वापसी के दौरान भी पैंट्री कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने निर्धारित स्थान पर सामान रखें न कि सीटों पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें